जालंधर- वाटर पार्क जाना प्रत्येक बच्चे का मन होता है गर्मियों की छुट्टियों में। यहां तक कि आज कल स्कूल व कालेज भी समर वेकेशन ट्रिप वाटर पार्क ही ले जाते हैं। जानकारी अनुसार आज वंडरलैंड वाटर पार्क में मस्ती करने लोहियाँ खास से आई 10वीं कक्षा की छात्रा भावनी स्लाइड लेकर नीचे उतरी तो थोड़ा दूर चल कर गई और अचानक गिर गई, जिसको तत्पश्चात निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। परिवारिक सदस्य भावनी को देखते ही रह गए और माहौल मातम में बदल गया। परिवारिक सदस्यों ने बताया भावनी अक्सर वाटर पार्क जाती रहती थी और मस्ती करने की शौकीन थी।
आज भी चाचा, चाची, भाई, बहन आदि संग वह वंडरलैंड वाटर पार्क आई थी जहां स्लाइड से उतरते वक्त वह शायद घबरा गई थी कि थोड़ा दूर चल कर गई और जब आगे आई तो गिर गई, जिसके बाद वंडरलैंड में मौजूद मेडिकल टीम ने उसे फर्स्ट ऐड दिया और फिर हालत बिगड़ती देख उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज दौरान मृत घोषित किया। परिजनों का कहना है कि उनके हिसाब से यह नेचुरल डेथ ही है, क्यूंकि उसको वंडरलैंड परिसर में न कोई चोट लगी और न ही किसी ने उसको कुछ कहा या धक्का आदि दिया, तो यह मौत नेचुरल ही हुई।
