लूट का मामला: बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग, 2 घायल...

चंडीगढ़- फतेहगढ़ साहिब में हाल ही में पेट्रोल पंप कर्मियों से हुई 40 लाख की लूट मामले में बड़ी खबर सामने आई है। एजीटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली के गांव झांझेड़ी में आई20 कार में सवार 2 बदमाशों को घेर लिया था। पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों को मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग में घायल हुए बदमाशों के नाम गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह बताए जा रहे हैं जो कि तरनतारन के रहने वाले है।


Post a Comment