जालंधर- रेड़ू पिंड में 2 पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देर रात अहाते में 2 पक्षों में कहासुनी हो गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दूसरे पक्ष ने 20 से 25 युवकों को मौके पर बुला लिया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में 3 व्यक्ति घायल हुए है। घायल व्यक्तियों की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र जगजीत कुमार निवासी रेरु पिंड,
साहिल कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी हरगोविंद नगर, अमन सैनी पुत्र दयाल सैनी निवासी बुलंदपुर के तौर पर हुई है। जिनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस दौरान गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित पक्ष के विशाल ने बताया कि 2 व्यक्तियों के 8 टांके और एक के 4 टांके लगे है। घायल व्यक्तियों की एमएलआर कटवाकर थाना-8 की पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।