लुधियाना- आरती चौक के पास बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में आज सुबह आग लग गई। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है। सुबह जब सफाईकर्मी बैंक खोलने पहुंचे तो अंदर धुआं ही धुआं था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद इमारत की खिड़कियों को तोड़कर धुएं को हटाया गया क्योंकि इमारत में आने और जाने का एक ही रास्ता है। बैंक के प्रबंधक ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना सुबह के करीब 9 बजे मिली। जिसके बाद बैंक का कोई भी कर्मचारी अंदर नहीं गया, वे सभी बाहर खड़े हो गए, उन्होंने कहा कि बैंक में कैश नहीं था, बैंक में केवल दस्तावेज थे जिनमें आग लग गई है। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बिल्डिंग में धुआं फैल जाने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। दमकल टीम के कर्मचारियों ने बताया कि अंदर धुआँ ज्यादा फैला हुआ है। इसलिए कुछ नजर नहीं आ रहा था।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
