खाई में गिरी बस, 36 यात्री घायल...

 करसोग करसोग में वीरवार को सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 36 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।  हादसे के दौरान बस में करीब 40 यात्री सवार थे।जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस नंबर HP- 03 B-6211 मैंडी से करसोग आ रही थी। सुबह करीब सवा 10 बजे देहरी के समीप सड़क के किनारे पत्थर गिरे होने की वजह से अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में गिर गई।


इस हादसे में 36 यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल करसोग लाया गया। यहां 4 लोगों की गंभीर हालत के चलते शिमला स्थित आईजीएमसी रैफर किया गया। गंभीर घायलों में राधू देवी पत्नी नेत राम, सूबा राम पुत्र दलु, वीरेंद्र पुत्र शुकरु राम व अमर चन्द पुत्र खीमा राम शामिल हैं।  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Post a Comment