ट्रक और बस की टक्कर, 40 बच्चे हुए घायल, 2 की मौत....

 नई दिल्ली- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ट्रक की टक्कर से छात्र-छात्राओं से भरी बस पलट गई। सोमवार सुबह हुए हादसे में 2 की मौत की सूचना है। जानकारी के अनुसार टायर फटने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया और उसकी टक्कर बस से हो गई। घटना में 2 की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। हादसा ट्रक के टायर फटने के बाद बस से टकराने से होना बताया जा रहा है। 


घटनाक्रम के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जा रहे वनवासी कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम के बच्चे ग्वालियर से शाजापुर बस से जा रहे थे। बस शिवपुरी के पास पहुंची ही थी कि हाइवे पर पास से गुजर रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिससे वह बस से टकराया और बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Post a Comment