नहीं रहे बॉलीवुड के महान एक्टर..

मुंबई- महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। उनका जन्म 4 अक्तूबर, 1944 को पंजाब के तरणतारण में हुआ। वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पेंटल के बड़े भाई है। गुफी पेंटल का निधन 78 वर्ष की उम्र में हुआ है। इस बात की जानकारी उनके भतीजे हितेन पेंटल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। गुफी पेंटल का असली सरबजीत सिंह पेंटल था।


 वह पेशे से इंजीनियर थे। वह 1969 में मुंबई आए थे और उन्होंने शरुआती दिनों में मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भा काम किया। लेकिन बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। महाभारत में उन्होंने दुर्योधन के मामा शकुनि का किरदार निभाया था। वह फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके थे। महाभारत के अलावा गुफी पेंटल कानून, ओम नम: शिवाय, सीआईडी, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्मफल दाता शनि और राधाकृष्ण जैसे सीरियल में नजर आ चुके थे। हालांकि उन्हें बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में शकुनि मामा का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई। गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 

Post a Comment