सड़क हादसे में इस एक्टर का हुआ निधन, पढ़ें...

नई दिल्ली- मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। 5 जून को मॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और टेलीविजन शख्सियत कोल्लम सुधी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार  39 वर्षीय कोल्लम सुधी की सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई।


उनके साथ 3 अन्य एक्टर थे, जो बुरी तरह घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।  पुलिस ने बताया कि  कार में कोल्लम सुधी के साथ उल्लास अरूर, बिनु आदिमाली और महेश सफर कर रहे थे।


उनकी कार सोमवार सुबह  4.30 बजे एक ट्रक से टकरा गई। यह आमने-सामने की टक्कर थी। सभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुधी की मौत हो गई। अन्य 3 का इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा केरल के कैपमंगलम में हुआ है। जानकारी के मुताबिक चारों आर्टिस्ट एक शो अटेंड करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। इस बीच उनकी कार एक खतरनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। एक्सीडेंट में सुधी के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। 3 लोगों का इलाज को डुंगल्लूर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


Post a Comment