ह्यूमन बॉडी पार्ट से भरे 45 बैग हुए बरामद, मचा हड़कंप..

नई दिल्ली- मैक्सिकन राज्य जलिस्को में पुलिस पिछले हफ्ते लापता हुए 7 युवकों की तलाशी कर रही थी। स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें 45 ऐसे बैग मिले, जिसमें ह्यूमन बॉडी के पार्ट्स थे। ये सारे बैग एक गड्ढे में पाए गए। जलिस्को स्टेट पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि हमें ह्यूमन बॉडी पार्ट से भरे 45 बैग बरामद हुए है। इसमें पुरुष और महिलाओं के बॉडी पार्ट शामिल है। पुलिस को जलिस्को में स्थित टेक्नोलॉजिकल सेंटर ग्वाडलजारा के उपनगर जापोपन की नगर पालिका में 40 मीटर (120 फुट) गड्ढे में मरे हुए इंसान के बॉडी पार्ट वाले बैग मिले।


मैक्सिकन राज्य जलिस्को के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि उन्हें पिछले 1 हफ्ते से 7 लोगों की तलाश थी। इनमें 30 साल की दो महिलाएं और 5 आदमी थे। ये सारे लोग पिछले महीने की 20 तारीख से लापता थे। सभी के लापता होने की रिपोर्ट अलग-अलग दिनों में अलग-अलग की गई थी, लेकिन जांचकर्ताओं ने पाया कि वे सभी एक ही कॉल सेंटर में काम करते थे। कॉल सेंटर उसी इलाके में था जहां इंसानों के बॉडी पार्ट पुलिस को बरामद हुए। हालांकि फोरेंसिक विशेषज्ञ अभी तक पीड़ितों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में साफ तौर कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस के शुरुआती जांच में पता चला कि कॉल सेंटर में अवैध कामों को अंजाम दिया जाता था। 

Post a Comment