नई दिल्ली- हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी कीमत में बढ़त दर्ज की जा रही है। सबसे पहले सोने की बात करें तो आज यह 60,275 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है। इसके बाद सोने की कीमत में और बढ़त दर्ज की गई है और यह सुबह 11.30 बजे तक 370 रुपये यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 60,289 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
कल सोना 59,919 रुपये पर बंद हुआ था। सोने के अलावा चांदी के दाम में भी आज बढ़त दर्ज की जा रही है। वायदा बाजार में चांदी आज 72,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है। इसके बाद इसकी कीमत में कुछ नरमी दिखाई दी है और यह 214 रुपये यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 72,808 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
