अवैध शराब सहित सोनू गिरफ्तार....

जालंधर-   मॉडल टाउन में पुलिस ने भारी मात्रा शराब सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू के तौर पर बताई जा रही है।  पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंडीगढ़ मार्का दारू पकड़ी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू के नेताओं के साथ काफी लिंक बताए जा रहे है। थाना प्रभारी दविंदर सिंह का कहना है कि 325 पेटी के करीब शराब बरामद की है। जल्द ही इसके साथ जुड़े लोगों को भी पकड़ कर खुलासा करेगी।


Post a Comment