अमृतसर: अमृतसर की फताहपुर जेल में रविवार की आधी रात को ड्रोन घुस गया। जैसे ही ड्रोन जेल परिसर में गिरा तो वहां सायरन और हूटर बजने शुरू हो गए। उसी समय जेल प्रशासन ने हमला होने की खबर पुलिस के कंट्रोल रूम पुलिस के अन्य अधिकारी को दी। इस बीच पुलिस तंत्र भी एक्टिव हो चुका था और पुलिस के कई अधिकारी जेल की तरफ रवाना हो गए। बड़े हमले की आशंका की खबर पता चलते ही पुलिस अधिकारियों ने सारे पंजाब में अलर्ट करवा दिया था। इसी के चलते बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी बुलाया गया है। ऐसा माना जा रहा था कि अमृतसर की जेल पर किसी गैंगस्टर या आतंकियों ने हमला कर दिया है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई। रात 2:15 बजे जेल परिसर से एक खिलौना ड्रोन बरामद किया, जिसके बाद सबकी सांस में सांस आई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद पता चला कि वह खिलौना ड्रोन है जो कि एक बच्चे द्वारा उड़ाया गया ड्रोन था और वह जेल में गिर गया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
