जालंधर- करतारपुर के नजदीक गांव घुमयारा के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति की पहचान अशोक रॉय पुत्र सेवक रॉय निवासी हरगोबिंद कालोनी करतारपुर के तौर पर हुई है। अशोक ने बताया कि वह शटरिंग का काम करता है। इसी के सिलसिले में वह काम के लिए घर से जा रहा था। वहीं जब वह गांव घुमयारा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिस दौरान वह घायल हो गया। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जालंधर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जिसके बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अशोक के परिजनों को दे दी है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!