विजिलेंस ने एसएसपी दफ्तर में की रेड...

 फरीदकोट- विजिलेंस ब्यूरो ने एसएसपी दफ्तर में छापेमारी कर एसपी और डीएसपी से पूछताछ की। फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव के नाम पर 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और 20 लाख की वसूली करने के मामले में 3 पुलिस अधिकारियों और 2 प्राइवेट लोगों पर आरोप लगे है। विजिलेंस ने करीब 2 घंटे तक पूछताछ कर वापिस लौटी। 7 नवंबर 2019 में फरीदकोट के गांव कोटसुखिया में एक गौशाला प्रमुख संत दयाल दास की हुई, हत्या के मामले में शिकायतकर्ता बाबा गगन दास को डरा धमका कर रिश्वत मांगी थी और 20 लाख रुपये की वसूली की गई।


Post a Comment