करोड़ों की लूट : एंट्री प्वाइंट पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा, पढ़ें पूरा मामला...

लुधियाना-  लोधी क्लब रोड में लुटेरों द्वारा सिक्योरिटी एजेंसी में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। लुटेरे करोड़ों के कैश से भरी गाड़ी लेकर फरार हो गए।  जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 2.30 बजे 5-6 हथियारबंद लुटेरों ने सिक्योरिटी एजेंसी में इस घटना को अंजाम दिया। यह सिक्योरिटी एजेंसी बैंकों को पैसे ट्रांसफर करती है और एटीएम में भी कैद जमा करती है। एजेंसी की गाड़ी में गत दिवस भी बैंकों से कैश लाया गया था,



जो कंपनी में ही पड़ा हुए था, जिसकी आ
ज ट्रांसफर होनी थी पर इससे पहले ही यह लूट की वारदात हो गई। इस घटना के बाद लुधियाना को पूरी तरह सील कर दिया गया है और हर जगह पर नाके लगा दिए गए है। हर एक एंट्री प्वाइंट को सील किया गया है और गाड़ियों की सख्ती से चैकिंग की जा रही है।  पुलिस मौके पर सीसीटीवी फंगाल रही है और सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए है।  

Post a Comment