जालंधर- पुलिस ने अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्यारे हुसैन पुत्र खुदाबखश निवासी गांव थाना ढकीया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर बाबू लाभ सिंह नगर जालंधर के तौर हुई है। आरोपी से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की टीम के इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और एसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान नहर पुली बस्ती पीरदाद के पास मौजूद थे। इसी दौरान पैदल आ रहे प्यारे हुसैन को रोक कर तलाशी के दौरान उसके हाथ में पकड़े लिफाफे से 500 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
