चंडीगढ़- पंजाब में पेट्रोल-डीजल और महंगा हो गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। पेट्रोल-डीजल पर करीब 1 रुपए वैट बढ़ाया गया है। जानकारी के अनुसार मोहाली में पेट्रोल 98.95 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 89.25 रुपए प्रति लीटर मिलेगा वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। ये नई कीमतें रात 12 बजे लागू की गई हैं। नई कीमतों पर पेट्रोल-डीजल खरीदना, आम आदमी की जेब पर और बोझ बढ़ेगा।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
