चंडीगढ़- एसपी/अपराध एवं मुख्यालय केतन बंसल के निर्देशानुसार, डीएसपी क्राइम उदयपाल सिंह की देखरेख में, इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक टीम ने एक गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन खान और शवान खान के तौर पर हुई है। यह स्नैचिंग, वाहन चोरी और घर में चोरी में शामिल थे और ट्राइसिटी में सक्रिय हैं। उनकी गिरफ्तारी के साथ उनके कब्जे से कुल 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोबाइल स्नैचिंग करने वाले 2 लड़के छीने गए मोबाइल फोन बेचने की फिराक में मलोया इलाके में घूम रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाबा खेड़ामंदिर, मलोया के पास नाका लगाया गया और अमन खान और शवन खान नामक दो लड़कों को पकड़ लिया गया। पूछताछ पर पता चला कि दोनों आरोपी मोटर साइकिलें चोरी कर उन चोरी की मोटर साइकिलों पर स्नैचिंग, घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और फिर मोटर साइकिलों को छोड़ देते थे। वे छीने गए/चोरी किए गए मोबाइल फोन को राहगीरों और मजदूर वर्ग को सस्ती दरों पर बेचते थे और उस पैसे से नशा खरीदते थे। उन्होंने 100 से अधिक मोबाइल फोन चोरी/छीनने की बात स्वीकार की।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
