फिरोजपुर- गत रात्रि विशेष सूचना पर बीएसएफ ने गांव धुक्की के धूसी, जिला से फिरोजपुर के बाहरी इलाके में एक ऑपरेशन चलाया गया। जिस दौरान बीएसएफ ने लगभग 01:15 बजे सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने फिरोजपुर शहर से 02 तस्करों को काली पॉलिथीन में पैक अफीम (कुल वजन – 508 ग्राम) के साथ पकड़ा। बता दें कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को नशीले पदार्थों सहित थाना सदर फिरोजपुर को सौंप दिया गया और इसी के साथ बीएसएफ सतर्क जवानों ने एक बार फिर तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
