लुधियाना- सुबह से हो रही बारिश के बीच कोट मंगल सिंह इलाके में नगर निगम का शेड अचानक गिर गया। इस घटना में 2 सफाईकर्मी घायल हो गए, जिन्हें प्रारंभिक उपचार उपलब्ध कराया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के कारण वे शेड के नीचे आकर रुक गए, लेकिन अचानक शेड उनके ऊपर गिर गया। हालांकि, सौभाग्य से कोई बड़ी घटना नहीं घटी। एक कर्मचारी के सिर पर और दूसरे के कंधे पर चोट लगी है। इलाके के पूर्व पार्षद और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मदद की। उन्होंने कहा कि यह शेड काफी पुराना है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
