जालंधर- पी.ओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 वांछित भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनी कुमार निवासी लम्मा पिंड और उमां कांत के तौर पर हुई है। पी.ओ स्टाफ के भारी सुरजित सिंह जोड़ा ने बताया कि 19 जुलाई 2000 को थाना बस्ती बावा खेल में मुकद्दमा नंबर 251 आईपीसी धारा 188 के तहत आरोपी मनी कुमार के खिलाफ दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी मनी को 14 मार्च 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था। इसी तरह 12 मार्च 2017 को थाना 5 में मुकद्दमा नंबर 36 आरोपी उमां कांत के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत में आरोपित 2 जुलाई 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था। दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर घर से दबोच कर संबंधित थानों की पुलिस के हवाले कर दिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
