जालंधर- थाना लोहिया कि पुलिस ने छीना झपटी के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ बब्बू निवासी अमलेपुर लोहिया और जसवंत सिंह उर्फ रिंकू निवासी बाड़ा सुलेमान जिला मोगां के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, तेजधार हथियार और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि गुरुनानक पुरा कालोनी लोहियां निवासी नवनीत कौर ने शिकायत दर्ज पर उनकी टीम के एएसआई भजन सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया तेज़धार हथियार बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
