जालंधर : हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत का माहौल..

 जालंधर- मोहल्ला गोबिंदगढ़ में पैसे को लेकर एक पक्ष ने घर के अंदर घुस कर गोलियां चला दी। हमलावरों से बचाव करने के लिए जब घर का अन्य सदस्य अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर लेकर आया तो आरोपियों ने वह रिवाल्वर छीन कर भी फिर फायर किए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में बाप-बेटे समेत 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।  पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं। सागर निवासी गोविंदगढ़ मोहल्ले ने बताया कि सोमवार देर रात कुछ युवकों ने पैसे मांगने को लेकर उसका रास्ता रोका था, लेकिन वह उन्हें अनसुना कर अपने घर में आ गया। इसी दौरान उक्त लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों में केबल ऑपरेटर भी शामिल था जो अपने साथियों समेत थ्री व्हीलर और कार में सवार होकर आए थे। हमलावर ने आते ही गोलियां चलाई जिसके बाद सागर के पिता अपनी लाइसैंसी रिवॉल्वर के साथ बाहर आए और सागर को अंदर ले जाने लगे तो हमलावरों ने दोबारा से धावा बोला कर सागर के पिता से उनकी लाइसैंसी रिवाल्वर छीन कर उससे भी फायर करने शुरू कर दिए। इस घटना में सागर उसके पिता सहित 3 लोग घायल हुए हैं। आरोपियों के पास तेजधार हथियार भी थे। थाना नई बारादरी के प्रभारी रविंद्र कुमार ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। थाना प्रभारी का कहना है कि इस वारदात को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके से गोली के खोल बरामद हुए हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके पीड़ित पक्ष को इंसाफ दिलाया जाएगा।


Post a Comment