सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत...

 श्रीनगर - जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के मलूरा शाल्टेंग इलाके में सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने कहा कि एक टिप्पर चालक ने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे उसका वाहन  पेट्रोल पंप मलूरा के पास एक तिपहिया वाहन और एक कार में टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी दुर्घटना के समय सड़क पर ड्यूटी पर था, मृतक की पहचान पट्टन बारामूला के निवासी जहूर अहमद खान के तौर पर हुई है। 


Post a Comment