नई दिल्ली- शहर में सीएम फ्लाइंग टीम ने सिगरेट कंपनी में छापेमारी की। इस दौरान 2 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की नकली विदेशी और देशी सिगरेट बरामद किया गया। बता दें कि सीएम फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली कि शहर के प्लाट नंबर 10 डबुआ पाली रोड के किनारे निधि तम्बाकू कंपनी में अवैध रूप से विदेशी और देशी ब्रांड की सिगरेट बनाई जाती है। जिसकी पैकिंग पर भी वैधानिक चेतावनी नहीं छापी जाती है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस और एक एनजीओ की मदद से रात्री के समय प्लाट को चेक किया। चेकिंग के दौरान इस तम्बाकू कंपनी में सिगरेट बनती हुई पाई गई। पूछताछ पर बताया गया कि यह कंपनी 2-3 साल से चल रही है। यहां पर मात्र निधि पेरिस नाम के ब्रांड का लाइसेंस लिया हुआ है। उसके साथ ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अन्य देशी और विदेशी कंपनियों के नाम की सिगरेट भी बनाई जाती है। मौके पर लगभग 2 करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक कीमत के 51 हजार 760 पैकेट सिगरेट बरामद हुए। जिसे भारत में बेचने पर बैन लगाया गया है। फिलहाल टीम मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
