विमान दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोगों की मौत...

 काहिरा- सूडान में एक असैन्य विमान के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 4 सैन्यकर्मियों सहित 9 लोगों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी।  सेना ने एक बयान में कहा कि पोर्ट सूडान में रविवार को हुई दुर्घटना में एक बच्चा जीवित बचा है। पोर्ट सूडान लाल सागर पर एक शहर है जो सेना और विरोधी ताकतवर अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस’ (आरएसएफ) के बीच विनाशकारी युद्ध से अब तक बचा रहा था। सेना ने बताया कि शहर के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘एंटोनोव’ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने इस दुर्घटना के लिए विमान में तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया। 

Post a Comment