300 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार...

हरियाणा-   जिला की बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सतवीर सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी पींरावाली जिला हिसार के तौर पर हुई है। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान पन्नीवाला मोटा क्षेत्र में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर नशा तस्कर को गांव पन्नीवाला मोटा क्षेत्र से काबू किया गया तथा राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त हेरोइन पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र से लाई गई थी और उससे हिसार, फतेहाबाद तथा आदमपुर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।


Post a Comment