जम्मू-कश्मीर हाईवे 3 दिनों बाद खुला, अमरनाथ का जत्था भी हुआ रवाना..

उधमपुर- बीते 3 दिनों से लगातार बंद पड़े जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद खोल दिया गया और वाहनों को अपने निश्चित स्थानों की ओर रवाना किया गया। इसी बीच बीते दिनों से नगर के विभिन्न लाजमैंट सैंटरों में रुके हुए अमरनाथ यात्रियों को भी प्रशासन की ओर से घाटी की ओर भेजा गया। बता दें कि लगभग 7 हजार के करीब अमरनाथ यात्री लगभग 300 छोटे-बड़े वाहनों में अमरनाथ की ओर रवाना हुए। वहीं प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाई गई एसआरटीसी की बसों को भी पहले भेजा गया। पुलिस की ओर से सबसे पहले अमरनाथ यात्रियों को भेजा गया, उसके बाद ही अन्य क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को भेजा गया। 


Post a Comment