जालंधर: पंजाब में बारिश के कारण आई बाढ़ को लेकर राज्य के सभी मंत्री और विधायक मैदान में उतरे हुए हैं। जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल भी आज जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। वहां उन्होंने पहले डीसी विशेष सारंगल से हालातों का जायजा लिया और फिर खुद काम पर डट गए। शीतल ने गांवों में घुस रहे पानी को रोकने के लिए बनाए जा रहे बांध पर काम किया। विधायक ने खुद बोरियों में मिट्टी भरी, ताकि उन बोरियों से पानी रोका जा सके। शीतल ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर राज्यभर में राहत कार्य जारी है। आम आदमी पार्टी लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
