एसटीएफ टीम ने हेरोइन सहित 4 नशा तस्कर किए गिरफ्तार....

अमृतसर - जालंधर की एसटीएफ टीम को अमृतसर में बड़ी कामयाबी मिली हैं। डीएसपी योगेश कुमार ने बताया कि हेरोइन के साथ 4 नशा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। विशेष नाकाबंदी कर एसटीएफ ने तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ जालंधर द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई हैं। एसटीएफ डीएसपी योगेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि उक्त न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। 


Post a Comment