चंडीगढ़- पंजाब में आई बाढ़ से अब तक अलग अलग जिलों में 8 लोगों की मौत सूचना मिली है। वहीं 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब में 60 वर्षीय फकीर सिंह और 17 वर्षीय गुड्डू, रूपनगर में 43 वर्षीय सतविंदर सिंह और दिनेश सिंह, होशियारपुर में महिंदर सिंह, एसबीएस नगर में विजय कुमार और एसएएस नगर में हरमीत सिंह और हरप्रीत सिंह की मौत हुई है। वहीं लापता लोगों में मोगा से मलूक सिंह, जालंधर से 22 वर्षीय अर्शदीप सिंह और एसबीएस नगर से 16 वर्षीय लड़की सपुरा हनीफ शामिल है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!