जालंधर- मणिपुर हिंसा को लेकर इसाई भाइचारे और बसपा की तरफ से मकसूदां चौक चारों तरफ से बंद किया हुआ है। प्रदर्शनाकारी चौक के बीच धरना लगाकर बैठे हुए है, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला भी फूंका। जानकारी के अनुसार वर्क शॉप चौक तक लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे हुए है। बता दें कि देश भर में मणिपुर हिंसा को लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
