जालंधर(विनोद बिंटा)- राजा गार्डन में एक घर में जुए की बुक खेली जा रही थी। पुलिस ने वहां पर रेड करके कई जुआरियों को लाखों रुपयों की नकदी सहित काबू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस घर मे पुलिस की रेड पड़ी है वहां पर लंबे समय से जुआ खेला जाता है। सूत्र बता रहे है कि 4 लाख रुपए जुए की बुक पर दाव खेले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की रेड हो गई। सूत्रों के अनुसार 7 से 8 जुआरिए और लाखों रुपयों की नकदी पकड़ी गई है। हालांकि इस बारे किसी भी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नही की है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
