पंजाब रोडवेज की बस हाईवे पर पलटी, पढ़ें...

चंडीगढ़- पंजाब रोडवेज की एक बस के साथ बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस बठिंडा से चंडीगढ़ की तरफ आ रही थी। लेकिन इसी दौरान पटियाला के नजदीक हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में तमाम सवारियां सवार थीं। जिनमें हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी सवारियां बाल-बाल बच गईं हैं और सुरक्षित हैं। कुछ सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं तो उनका इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आसपास के लोगों ने  बस से सवारियों को बाहर निकालने में मदद की।


Post a Comment