वैन में विस्फोट से 7 लोगों की मौत..

 पेशावर- पूर्वी पाकिस्तान में शनिवार को एक यात्री वैन में विस्फोट से 2 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 8 लोग झुलस गए है। अधिकारी नबील भट्टी ने कहा कि यह घटना पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में वाहन में लगे तरलीकृत पेट्रोलियम गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुई और इसके बाद उसमें विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि वैन में तुरंत आग लग गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य की मौत अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि 3 शव इतने जले हुए थे कि उन्हें पहचाना नहीं जा सका।


Post a Comment