जालंधर- महानगर के गांव धननोवाली रेलवे ट्रैक पर हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी महेंद्र सिंह कॉलोनी, बडिंग के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक मोटरसाइकिल पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और जैसे ही ट्रेन आई तो मृतक ने अपना मोटरसाइकिल साइड पर लगाकर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने मोटरसाइकिल नंबर PB-32 C-3474 से धननोवली फाटक पहुंचा। इस दौरान उसने बाइक साइड में लगाया और जम्मू कटरा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 4611 के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हो पाई। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
