जालंधर- वैस्ट डिविजन में चोर लुटेरों का साम्राज्य कायम हो गया है। चोर लुटेरे हर रोज कही न कही चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल हो रहे है। यहां चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है, वही वैस्ट डिविजन की पुलिस सुस्त पड़ी हुई है। इस इलाके में हर रोज न जाने कितने दो पहिया वाहन चोरी और छीना झपटी की वारदातों के समाचार आते रहते है । गत दिवस बस्ती दानिशमंदा के लसूड़ी मोहल्ले में सत्या देवी के घर में चोर सोने और नकदी पर हाथ साफ कर गए। जिसका सुराग पुलिस अभी तक नही लगा पाई। वही चोरों ने थाना-5 के चंद कदमों की दूरी सती मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मंदिर के कैशियर द्वारा बताया गया कि अजय काका द्वारा बताया गया कि सुबह 4:30 बजे के करीब मंदिर के पंडित ने उन्हें फोन कर कर चोरी होने की सूचना दी जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो मंदिर में देर रात 1 बजे के करीब 2 व्यक्ति छत से सीढ़ी लगाकर मंदिर में दाखिल होकर मंदिर में बने छोटे-छोटे मंदिर के शीशे तोड़कर व मूर्तियों के आगे पड़ी गुल्लक को उठाकर सामने बने हॉल में ले जाकर सब्बल और हथौड़े से तोड़कर हजारों रुपए की नकदी ले गए, जिसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट आगे की जांच कर रहे है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
