मौसम विभाग अनुसार इस हफ्ते भारी बारिश से रहेगा बचाव....

चंडीगढ़- पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर पिछले कुछ दिनों दौरान हुई बारिश ने राज्य में कहर बरपा दिया है। मौसम विभाग अनुसार अच्छी खबर यह है कि इस हफ्ते राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं व भारी बारिश से बचाव रहेगा। इस सप्ताह हलकी से पी.ए.यू एग्रोमैंट आब्जर्वेटरी अनुसार लुधियाना व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने व हलकी बारिश की सम्भावना है। कम से कम तापमान 24.4 डिग्री सैल्सियस, अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सैल्सियस, सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत व शाम को 62 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें कि पंजाब में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण नदी नाले पूरी तरह उफान पर चल रहे है और कई स्थानों से पानी छोड़ गया। इस कारण बहुत सारे इलाकों में पानी भर गया था। भारी बारिश के कारण कई जिलों के लोगों को भारी नुक्सान झेलना पड़ा। यहां तक कि लोगों की गाड़ियां तक पानी में बह गए।


Post a Comment