गोराया- नैशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान बिकुल कुमार वासी बिहार हाल वासी लुधियाना व घायल की पहचान सत्रोहन पुत्र राम खुशिहाल निवासी राजगुरु नगर लुधियाना के तौर पर हुई है। सत्रोहन ने बताया कि वह टाइल मिस्त्री है और वह अपने मोटरसाइकिल पर अपने साथी मिस्त्री बिकुल कुमार के साथ अपने काम पर फगवाड़ा जा रहा था। जब वह गोराया सिटी से थोड़ा पीछे हनुमत स्कूल के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार जो एक ट्रक को ओवर टेक कर रही थी ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान उनका मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया व सड़क पर घसीटते हुए वह दोनों गिर गए। सत्रोहन ने बताया कि मिस्त्री बिपुल के ऊपर से कोई वाहन निकल गया था व उसके शरीर के हिस्से ही सड़क पर बिखरे हुए पड़े थे। उसने बताया कि उसे नहीं पता कि कौन सा वाहन उसके ऊपर से निकल गया है क्योंकि गिरने के बाद वह खुद भी घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना गोराया से एएसआई बावा सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फिल्लौर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
