जालंधर- फगवाड़ा रोड स्थित चेहड़ू फ्लाईओवर पर एक ट्रक पलटने की खबर मिली। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि अमृतसर से दिल्ली की ओर ड्राई फ्रूट्स ले जाते समय ट्रक पलट कर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। ट्रक पलटने का कारण टायर का फटना बताया जा रहा है। इस दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि कंडक्टर गंभीर घायल हो गया। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी अजनाला के तौर पर हुई है और कंडक्टर की पहचान सुखदेव सिंह निवासी अटारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चेहड़ू चौंकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों को ट्रक से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। इलाज दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
