नई दिल्ली- उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बरस रही आसमानी आफत से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारी बारिश के चलते हाईवे सहित कई सड़कें बंद है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पहाड़ों पर मॉनसून आफत बनकर बरस रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, कई सड़कें बंद है। उत्तराखंड के चमोली जिले के लगभग सभी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है। चमोली में देर रात हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बदरीनाथ नेशनल हाईवे 7 से ज्यादा जगहों पर बंद है। कर्णप्रयाग, छिनका, पीपलकोटी, टंगड़ी पागल नाला, बेला कूची, गोविंदघाट, खचड़ा नाला और कंचनगंगा में इस समय बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं बेला कोच्चि में पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण एक वाहन पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ गया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
