हिसार- सिरसा रोड स्थित बगला मोड़ के पास हुए हादसे में 2 महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। हादसा चलती ऑल्टो कार का टायर फटने के कारण हुआ। टायर फटने से कार पलटकर सड़क के दूसरी तरफ डिवाइडर को क्रॉस करती हुई दूसरी रिट्ज कार से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक दुर्जनपुर निवासी सुधीर कुमार अपनी माता सुनहरी, पत्नी कांता देवी व बच्चों के साथ किसी काम से हिसार आ रहा था। इस दौरान सड़क के दूसरी तरफ से ऑल्टो गाड़ी डिवाइडर के ऊपर से उछलकर उनकी गाड़ी से जा टकराई। ऑल्टो गाड़ी में 3 युवक थे जो सिद्धमुख के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद इनको आसपास के लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इन तीनों में से 2 घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी रिट्ज गाड़ी में 5 सदस्य थे, जिसमें चालक व दो महिलाओं को चोटें आई हैं, जबकि 2 बच्चे ठीक हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
