लुधियाना : पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का निधन हो गया है। उन्होंने आज डीएमसी अस्पताल लुधियाना में आखिरी सांस ली। कुछ दिन पहले उन्होंने अस्पताल में एक ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। इस कारण उन्हें सांस लेने आदि में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। शिंदा कई दिन दीप अस्पताल में भी वेंटिलेटर पर रहे। इसके बाद उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें डीएमसी शिफ्ट कर दिया गया था।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
