लुधियाना- ट्रिपल मर्डर केस सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह कत्ल लुधियाना थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत पड़ते के जनक पुरी इलाके का है। जहां मां, बेटा और बहू का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात का जायजा लिया। आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बागा भी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतकों की उम्र 95 साल, 70 साल और 55 साल बताई जा रही है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
