नई दिल्ली- दक्षिणी मिशिगन में बुधवार को भीषण तूफ़ान आया जिससे जगह जगह पेड़ उखड़ गए, शाखाएं टूट गईं तथा बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए और 140,000 से अधिक उपभोक्ताओं और प्रतिष्ठानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। डीटीई एनर्जी ने शाम 5 बजकर 40 मिनट तक लगभग 108,000 उपभोक्ताओं के बिजली संकट का सामना करने की सूचना दी। वहीं कंज्यूमर्स एनर्जी ने 32 हजार से अधिक लोगों और प्रतिष्ठानों के पास बिजली न होने की सूचना दी। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने बताया कि डेट्रॉइट क्षेत्र, एन आर्बर और दक्षिणी मिशिगन में कई जगहों पर पेड़ गिर गए और शाखाएं टूट गई हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान रोमुलस के डेट्रॉइट उपनगर में 67 मील प्रति घंटेकी रफ्तार से हवाएं चली।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
