नई दिल्ली- दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी के घटते जल स्तर के बीच राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से अभी भी जलभराव और बाढ़ का सामना कर रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को आईटीओ रोड पर पानी के बीच अपनी मोटरसाइकिलें धकेलते देखा गया, जबकि दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास एनएच-24 पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। हालांकि, ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जल स्तर सुबह 9 बजे दर्ज किए गए स्तर से थोड़ा कम दर्ज किया गया। जहां सुबह 9 बजे यह 208.40 मीटर था, वहीं आज सुबह 10 बजे यह 208.38 मीटर दर्ज किया गया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
