जालंधर- एंटी नारकोटिक सेल कमिश्नरेट जालंधर ने नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरव कुमार के तौर पर हुई है। उसके पास से आधा किलो हेरोइन और एक पिस्तौल समेत 5 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। जिसे सर्विस लाइन बल्ले बल्ले फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पार्टी पठानकोट चौक मेन हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति एक्टिवा पर आया और पुलिस को देख पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 510 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल सहित 5 जिंदा कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया और उसकी एक्टिवा को भी कब्जे में ले लिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
