विजिलेंस ने पटवारी को किया काबू, पढ़ें..

 जालंधर- पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर जिले के माल हलका नूरमहल में तैनात पटवारी हरबंस लाल को गांव के नक्शे के लिए 1500 रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसकी आधिकारिक फीस केवल 80 रुपये है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि नरिंदर सिंह निवासी गांव रामेवाल ने 30-06-2023 को एंटी करप्शन एक्शन लाइन 9501200200 पर शिकायत दर्ज कराई कि उसके मामा को नक्शे की जरूरत है, जिसके चलते वह 23-06-2023 को अपने पटवारी के साथ उक्त पटवारी के पास गया, लेकिन पटवारी ने उसे 26 जून को आने के लिए कहा। जब वह 26 जून को पटवारी के कार्यालय में गया तो उसने नक्शे के बदले उससे 1500 रुपये ले लिए, जबकि इस नक्शे की सरकारी फीस केवल 80 रुपये थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी पटवारी हरबंस लाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में एफआईआर दर्ज की। क्रमांक 19 दिनांक 24-07-2023 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


Post a Comment