नई दिल्ली- गुजरात के जूनागढ़ शहर में सोमवार को 2 मंजिला एक जर्जर इमारत ढह गई, जिसके मलबे से 4 शव बरामद किए गए है और तलाश व बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दातार मार्ग पर स्थित यह इमारत करीब दोपहर करीब एक बजे ढह गई। यह घटना शहर में भारी बारिश होने के 2 दिन बाद हुई, जिसके चलते बाढ़ आई है। संभागीय पुलिस थाने के निरीक्षक नीरव शाह ने बताया, ''मलबे से 4 शवों को बरामद किया गया है। तलाश व बचाव अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
