जालंधर (विनोद बिंटा)- वैस्ट डिविजन के बस्ती दानिशमंदा के लसूड़ी मोहल्ले में दिन दिहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर गए। सत्या देवी पत्नी सुरिदंर कुमार ने बताया कि वह और उसकी बहू पति और बेटा आज 10 बजे के करीब घर से काम के लिए निकले थे, साढे 6 के करीब घर लौटे तो देखा कि दोनों दरवाजों की कुंडी खुली हुई थी, अंदर जाकर देखा तो अलमारी से सामान बाहर बिखरा था। चोर 6 तोले सोने के गहने और 20 हजार रुपए की करीब की नकदी चुरा कर ले गए है। इस बारे थाना-5 की पुलिस को सूचित किया गया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
